फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ind vs Pak: भारत की जीत पर खुशी से झूम उठे सितारे, अनुष्का से लेकर राजकुमार राव तक ने जाहिर की खुशी

Sun, 23 Feb 2025 10:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ind vs Pak: भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। इस जीत के बाद कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।
विज्ञापन
राजकुमार राव, अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर एक शानदार जीत दर्ज की है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 241 रन बनाए और पूरी टीम सिमट गई। इसके जवाब में भारत ने 42.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 111 गेंदों में 100 रन बनाकर वनडे करियर का 51वां शतक पूरा किया। 

विज्ञापन

Karan Veer Mehra: एक्टिंग करने से पहले क्या करते थे बिग बॉस 18 विनर करण वीर मेहरा? खुद सुनाई अपनी कहानी

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasharma
अनुष्का ने जाहिर की खुशी
इस बड़ी जीत के बाद कई फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली शानदार पारी से काफी खुश नजर आईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर विराट की तस्वीर साझा की और हार्ट इमोजी और हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ अपनी खुशी व्यक्त की।
Kaushaljis VS Kaushal Review: आशुतोष राणा और शीबा की अदाकारी की करामात, दिग्गजों के बीच दमकीं ईशा तलवार

चिरंजीवी - फोटो : एएनआई
चिरंजीवी ने जमकर की तारीफ
दक्षिण भारतीय अभिनेता चिरंजीवी ने भारत की शानदार जीत पर खुशी जताई। उन्होंने पोस्ट में लिखा, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत हासिल की....क्या मैच था... पूरी टीम को सलाम...विराट कोहली से शानदार खेल देखना एक त्योहार जैसा था। शाबाश श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा...पूरी टीम को बधाई। भारत को और शक्ति मिले.... जय हिंद।"
विज्ञापन

राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
राजकुमार राव ने भी दी बधाई
इसी तरह, अभिनेता राजकुमार राव ने भारत की जीत पर अपनी भावनाएं पोस्ट के जरिए व्यक्त कीं। विराट कोहली के शतक की तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने हाथ जोड़ने वाले, हार्ट इमोजी और भारत के झंडे के साथ इस विराट जीत का जश्न मनाया।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें