फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर अभिनेता के घर सीबीआई ने मारा छापा, ली गई तलाशी

Thu, 14 May 2015 05:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म एक्टर जिया खान की मौत के मामले में एक बार फिर सूरज पांचोली शक के घेरे में हैं। सीबीआई की दो टीमें बुधवार को पांचोला के घर पहुंची और देर शाम तक तलाशी अभियान चला। जिया खान 3 जून 2013 को अपने घर पर मृत पाई गयी थी।  अभिनेता आदित्य पांचोली के बेटे सूरज मृतक अभिनेत्री के ब्वायफ्रेंड थे। जिन पर जिया के मानसिक उत्पीड़न का आरोप है।
विज्ञापन

पिछले साल बॅाम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद केस सीबीआई को सौपा गया था। जिया की मां राबिया ने मुम्बई पुलिस की जांच पर सवाल उठाया था।
सीबीआई के प्रवक्ता कंचन प्रसाद ने कहा कि वह तलाशी के बारे में ज्यादा कुछ नही बता सकते। ये जांच का हिस्सा है। और जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। और बहुत जल्दी ये केस सुलझा लिया जाएगा।
पंखे से लटककर आत्महत्या करने वाली जिया की मौत के बाद अभिनेत्री का मां ने उनकी मौत पर सवाल उठाते हुए उनकी हत्या की आशंका जताई थी। जिया की मौत के दो साल बाद भी उनकी मौत के राज से पर्दा उठना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें