फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत मामले में एम्स ने सीबीआई को सौंपी रिपोर्ट, एजेंसी ने कहा- 'अभी जांच जारी है'

Mon, 05 Oct 2020 05:30 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : File Photo
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई या फिर उन्होंन आत्महत्या की इसका खुलासा अभी भी नहीं हो पाया है। अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच अभी भी जारी है और सभी पहलुओं को सावधानी से देखा जा रहा है।

विज्ञापन


सीबीआई की तरफ से ये बयान उस वक्त आया है जब एम्स के मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के बाद ये कहा जा रहा था कि सुशांत ने आत्महत्या की है। एम्स के मेडिकल बोर्ड ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की आशंका को खारिज करते हुए इसे 'फंदे से लटक कर खुदकुशी' करने का मामला बताया है।

वहीं एम्स के मेडिकल बोर्ड ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। चूंकि ये कानूनी मामला है ऐसे में मेडिकल बोर्ड द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर कोई भी इनपुट सीबीआई से ही प्राप्त होगा।
विज्ञापन


वहीं इस मामले में एम्स के डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा है कि हत्या या आत्महत्या का निष्कर्ष निकालना मुश्किल है। उन्होंने इस मामले में और फॉरेसिंक जांच की जरूरत बताई है। सीबीआई को रिपोर्ट सौंपे जाने पर उन्होंने कहा कि सबूतों के आधार पर CBI को रिपोर्ट सौंपी है।


सुशांत की मौत के लिए गठित की गई मेडिकल टीम से CBI ने विसरा सैंपल समेत बाकी साइंटिफिक सैंपल वापिस ले लिए हैं। AIIMS की रिपोर्ट के बाद अभिनेता के परिवार के वकील विकास सिंह ने कहा कि सीबीआई को सौंपी गयी एम्स की राय से वह बहुत परेशान हैं। उन्होंने कहा कि वह जांच एजेंसी के प्रमुख से अनुरोध करेंगे कि मामले में नई फॉरेंसिक टीम का गठन किया जाए।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें