फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सरकार 3' देख बोले पहलाज- 'हनुमान वाले डायलॉग की कोई जरूरत नहीं, इसे हटाओ'

Wed, 10 May 2017 10:15 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
सरकार 3
विज्ञापन
रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'सरकार 3' की सेंसर बोर्ड के सामने स्क्रीनिंग हुई। सेंसर बोर्ड ने फिल्म से उस सीन को हटाने के लिए कहा जहां भगवान हनुमान का जिक्र है। इस सीन में हनुमान के साथ विभीषण का भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन


सेंसर बोर्ड की मानें तो‌ फिल्म में इस डायलॉग की कोई जरूरत नहीं थी। सेंसर बोर्ड के अनुसार, इससे किसी की धर्मिक भावनाएं आहत हो चुकी हैं। इस सीन पर सीबीएफसी के चीफ पहलाज निहलानी ने लंबा-चौड़ा तर्क दिया है।

उनका कहना है, 'हमें धार्मिक भावनाओं के प्रति सतर्क रहना पड़ता है। हम एक संवेदनशील समाज में रहते हैं। जहां धर्म का छोटा सा जिक्र भी लोगों को भड़का देता है। इससे फिल्म मेकर और सेंसर बोर्ड दोनों को परेशानी होती है।'
विज्ञापन


बता दें कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, अमित साद, रोनित रॉय और यामी गौतम मुख्य किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म 12 मई को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें