फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बंधन में बंधी कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा, रणवीर सिंह से लेकर रश्मिका मंदाना तक; सेलेब्स ने दी बधाई

Sat, 25 Apr 2026 06:22 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shanoo Sharma Marriage: इंडस्ट्री की मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने शादी कर ली है। उन्होंने शादी की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उनकी पोस्ट पर कई मशहूर सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
शानू शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उन्होंने शादी कर ली है। इस खबर से उन्होंने अपने फैंस को हैरान कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। इस पर रणवीर सिंह और रश्मिका मंदाना जैसे कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन

पोस्ट में क्या है?
शानू ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की झलकियां दिखाई हैं। एक तस्वीर में उन्होंने अपने पति का हाथ पकड़ा है। दूसरी तस्वीर में वह अपने पति की बाहों में हैं। एक और तस्वीर में वह हाथ में फूल लिए हैं। तीसरी तस्वीर में वह अपने पति का गाल चूम रही हैं। 
तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा 'भगवान की कृपा से, मुझे इस धरती पर साथ चलने के लिए सबसे बेहतरीन इंसान मिल गया है। हमारे माता-पिता के आशीर्वाद और हमारे सबसे करीबी लोगों के प्यार के साथ, हमने आज सुबह इसे आधिकारिक कर दिया।' आखिर में उन्होंने लिखा 'शादी हो गई।'
 

पति की पहचान रखी गुप्त
शर्मा ने फिलहाल अपने पति की पहचान को प्राइवेट रखने का फैसला किया है। उन्होंने अपने पति को अपनी जिंदगी का सबसे बेहतरीन इंसान कहकर ही संबोधित किया है। शानू की पोस्ट पर इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स ने कमेंट किया है और जोड़े को बधाई दी है। 
 

सेलेब्स ने किए पोस्ट पर कमेंट
रणवीर सिंह ने पोस्ट पर लाल दिल वाले इमोजी कमेंट किए हैं। रश्मिका मंदाना ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और दिल वाले इमोजी कमेंट किए हैं। वरुण धवन ने भी पोस्ट पर दिल वाले इमोजी कमेंट किए हैं। अर्जुन कपूर, कृति सेनन, भूमि पेडनेकर, खुशी कपूर और रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकारों ने भी उन्हें बधाई दी है।


विज्ञापन

शानू शर्मा का काम
शानू शर्मा यश राज फिल्म्स के साथ जुड़ी रही हैं। उन्होंने इंडस्ट्री की कई प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें निखारने में मदद की है। रणवीर सिंह को तलाशने का श्रेय उन्हीं को जाता है। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को ज्यादातर लाइमलाइट से दूर ही रखा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें