सलमान खान को धोखेबाज बताते हुए बिहार के एक शख्स ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामला सलमान खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सुल्तान' से जुड़ा है। बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी साबिर अंसारी उर्फ साबिर बाबा के अनुसार, सुल्तान की कहानी उनकी जिंदगी की कहानी है। साबिर ने 2010 में सलमान को ये कहानी सुनाई थी और सलमान ने उनकी कहानी पर फिल्म बनाने के बदले उन्हें 20 करोड़ रुपये की रॉयल्टी देने का वादा किया था।
साबिर खान के वकील सुधीर कुमार ओझा का कहना है कि 2010 मे साबिर ने सलमान को अपनी जिंदगी की कहानी सुनाई तो उसपर सुपरस्टार ने फिल्म बनाने की बात कही। सलमान ने साबिर को 20 करोड़ रुपये देने की भी बात कही। सलमान ने इस फिल्म पर 2016 में काम किया और ईद पर फिल्म रिलीज भी हो गई। फिल्म कमाई के रिकॉर्ड भी तोड़ रही है लेकिन साबिर को अपने 20 करोड़ का इंतजार है।