फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कैप्टन मार्वल' के सामने पस्त हुई अमिताभ की 'बदला', 2019 में जबरदस्त ओपनिंग वाली हॉलीवुड फिल्म

Fri, 08 Mar 2019 06:53 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
bollywood
विज्ञापन

भारत में कैप्टन मार्वल ने रिलीज के पहले ही दिन जबरदस्त ओपनिंग की है। इसे 2019 की सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग माना है। 'गली बॉय' और 'टोटल धमाल' को 3000 स्क्रीन मिले थे मगर केवल 1900 स्क्रीन में रिलीज हुई कैप्टन मार्वल सप्ताह के अंत तक एवेंजर्स-इन्फिनिटी वॉर को भी पीछे छोड़ सकती है। वहीं अमिताभ बच्चन स्टारर 'बदला' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन कलेक्शन के मामले में काफी सुस्त है। 

विज्ञापन

badla, captain marvel - फोटो : social media
एना बॉडेन और रयान फ्लेक के निर्देशन में बनी मार्वल स्टूडियोज की 21वीं फिल्म कैप्टन मार्वल ने भारत में रिलीज के पहले ही दिन कमाई के मामले में जबरदस्त शुरुआत कर दी है। इस फिल्म में ब्री लार्सन, सैमुअल एल जैक्सन, जूडी लॉ, एनेट बेनिंग, बेन मेंडेलसॉन अहम किरदार निभा रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रिलीज हुई कैप्टन मार्वल पहली एकल महिला सुपरहीरो फिल्म में ब्री लार्सन के कैरेक्टर कैरल डेनवर्स की तारीफें हो रही हैं। भारत में ये फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज हुई है।
विज्ञापन

Badla film - फोटो : twitter
उधर, अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'बदला' में दोनों सितारों की एक्टिंग को भी सराहा जा रहा है। लेकिन अगर फिल्म के पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म बहुत कमाई करती नजर नहीं आ रही है। 'कैप्टन मार्वल' ने साल 2019 में रिलीज के पहले दिन ओपनिंग का खाता 45-50 प्रतिशत से खोलते हुए उत्कृष्ट शुरुआत की वहीं 'बदला' ने 10-12 प्रतिशत से ओपनिंग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें