फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes Film Festival: रेड कार्पेट पर दिखेंगी अनुष्का और मानुषी, यहां देखें ड्रेस कोड से वेन्यू तक पूरी जानकारी

Mon, 15 May 2023 05:32 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऐश्वर्या राय बच्चन हर साल इस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करती हैं। लेकिन इस बार मानुषी छिल्लर और अनुष्का शर्मा भी अपनी अदाओं का जादू चलाएंगी।
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा, मानुषी छिल्लर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल कान की शुरुआत होने जा रही है। यह फिल्म फेस्टिवल 16 मई यानि कल से शुरू होने जा रहा है और इसमें दुनियाभर के सितारे शिरकत करेंगे। पिछले साल इस फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय और दीपिका पादुकोण भी नजर आई थीं। अब इस बार फिल्म फेस्टिवल में अनुष्का शर्मा और मानुषी छिल्लर भी नजर आने वाली हैं। तो चलिए इस फिल्म फेस्टिवल के बारे में आपको और जानकारी देते हैं-
विज्ञापन


यह है ड्रेस कोड
ऐश्वर्या राय बच्चन हर साल इस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करती हैं। लेकिन इस बार मानुषी छिल्लर और अनुष्का शर्मा भी अपनी अदाओं का जादू चलाएंगी। बता दें कि इस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए महिलाओं और पुरुषों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। फिल्म फेस्टिवल में महिलाएं कॉकटेल ड्रेस पहन सकती हैं, जिनमें ब्लैक टॉप, ब्लैक ट्राउजर और डार्क ट्राउजर या फिर अन्य फॉर्मल ड्रेस का भी ऑप्शन है। 

इसे भी पढ़ें- Zara Hatke Zara Bachke: कटरीना की इस मांग पर उड़ गए विक्की कौशल के होश, बोले, इतने पैसे तो मुझे एक फिल्म के..
विज्ञापन


कहां होगा फिल्म फेस्टिवल
इसके अलावा पुरुषों के लिए डिनर जैकेट या फिर सूट निर्धारित किया गया है। इसके अलावा यह भी साफ निर्देश है कि ड्रेस के साथ एलिगेंट शूज पहनना जरूरी है। इसके अलावा फिल्म फेस्टिवल में सेलिब्रिटी, जर्नलिस्ट और क्रिटिक्स भी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए कान फिल्म फेस्टिवल की ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर 5 से 20 लाख रुपये के टिकट खरीदने होंगे। बता दें कि इस बार कान फिल्म फेस्टिवल फ्रांस के तटीय क्षेत्र फ्रेंच रिवेरा में होने जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें