फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2026: वेस्टवुड कॉर्सेट और आइवरी गाउन में तारा ने लगाया ग्लैमर का तड़का; कान के इवेंट में छाईं एक्ट्रेस

Fri, 15 May 2026 08:56 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tara Sutaria Cannes 2026 Look: तारा सुतारिया का कान फिल्म फेस्टिवल 2026 से एक और लुक सामने आया है। जानिए इस लुक में किस तरह तारा ने बिखेरा जलवा…
विज्ञापन
तारा सुतारिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री तारा सुतारिया इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर रही हैं। अब तारा का तीसरा लुक सामने आया है, जहां वो रेड सी फिल्म फाउंडेशन के वुमन इन सिनेमा गाला डिनर में पहुंचीं। यहां उन्हें सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।

अपने इस नए लुक में तारा ने विविएन वेस्टवुड कॉर्सेट के साथ एक खूबसूरत आइवरी रंग का गाउन पहना। 

स्ट्रक्चर्ड बॉडीस ने उनके फिगर को खूबसूरती से उभारा, जबकि सॉफ्ट ड्रेप्ड नेकलाइन ने ओल्ड हॉलीवुड ग्लैमर का टच भी दिया।

गाउन एक स्लीक सैटिन स्कर्ट में तब्दील हो रहा था। उनके हाथों पर खूबसूरती से लिपटा हुआ मैचिंग स्टॉल उनके पूरे लुक को और भी खूबसूरत बनाता है।

तान्या घावरी द्वारा स्टाइल किए गए इस ऑल-व्हाइट आउटफिट को उन्होंने हीरे और पन्ना की ज्वैलरी के साथ कंपलीट किया। इसमें एक स्टेटमेंट नेकलेस और मैचिंग झूमर ईयररिंग्स शामिल थे।

तारा ने अपने बालों को एक स्लीक बन में बांधा था, जो इस आउटफिट में उनकी खूबसूरती को और भी बढ़ाता है। सॉफ्ट चीक्स, डिफाइंड आंखें और न्यूड लिपस्टिक ने उनके लुक को पूरा किया।

तारा ने रेड सी फिल्म फाउंडेशन के वुमन इन सिनेमा गाला में सम्मानित होने पर खुशी जताई और इसे अपने गर्व की बात बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें