बीते वेलेंटाइन डे पर दुनिया भर में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 50 शेड्स ऑफ ग्रे के बारे में एक बात तय है कि वह मूल रूप में भारत में रिलीज नहीं हो सकेगी। संयुक्त अरब अमीरात और मलेशिया में इस फिल्म पर प्रतिबंध लग चुके हैं।
भारत में भी इसकी रिलीज पर सवाल खड़े होने लगे हैं क्योंकि सेक्स को केंद्रीय विषय के रूप में रख कर बनी इस फिल्म में 20 मिनट के ऐसे अंतरंग दृश्य हैं, जिन्हें किसी हाल में हरी झंडी नहीं मिल सकती। इन्हें निकाल देने के बाद फिल्म की कहानी का ढांचा पूरी तरह से बिखर जाएगा और उसकी विषयवस्तु बेकार हो जाएगी।
ऐसे में क्या निर्माता फिल्म को भारत में रिलीज करना चाहेंगे, यह बड़ा सवाल है। अगर यह फिल्म रिलीज हो गई तो फिर भारतीय फिल्मकार भविष्य में सवाल करेंगे कि उनकी फिल्मों में ऐसे दृश्य क्यों नहीं दिखाए जा सकते?