फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी और सैफ की ‘बंटी और बबली 2’ रिलीज के लिए तैयार, सिद्धांत और शर्वरी पर सबकी नजर

Tue, 13 Oct 2020 09:20 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
बंटी और बबली 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ की स्टार कास्ट, सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वरी ने फिल्म की डबिंग पूरी कर ली है। अब ये फिल्म रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जानकारी के मुताबिक यशराज फिल्म्स ने इसके लिए एक बढ़िया रिलीज की तारीख तय करने के लिए फिल्म प्रदर्शकों से चर्चा शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शरवरी, सिद्धांत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ में शातिर ठगों के रूप में एक नया युगल दिखाई देगा। फिल्म ‘गली ब्वॉय’ में एमसी शेर का किरदार निभाकर मशहूर हुए अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी इस फिल्म में नए जमाने के बंटी के किरदार में दिखेंगे। इस फिल्म से एक नई हीरोइन भी लॉन्च हो रही है जो हैं नई बबली का किरदार निभाने जा रहीं शर्वरी जिनको बताते हैं कि यशराज फिल्म्स की टीम ने लगातार दो साल तक इस फिल्म के लिए प्रशिक्षित किया है। सैफ अली खान और रानी मुखर्जी फिल्म में पुराने बंटी और बबली के किरदार में दिखेंगे। सैफ अली खान कहानी में अभिषेक बच्चन का स्थान ले रहे हैं।

पिछले शेड्यूल में स्टार कास्ट ने कोरोना वायरस की महामारी के बीच सुरक्षित तरीके से फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। तब टीम ने फिल्म के लिए एक मनोरंजक गाना शूट किया था। फिल्म ‘बंटी और बबली 2 का निर्देशन वरुण वी. शर्मा ने किया है जो इससे पहले ‘सुल्तान’ व ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक रह चुके हैं।

पढ़ें: मनोज बाजपेयी की शोहरत का अगले महीने इम्तिहान, इस दिन रिलीज होगी कॉमेडी फिल्म
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें