फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीरात पैलेस में 'बंटी और बबली' का काम पूरा, 10 दिनों तक चली ठगी के सबसे लंबे सिलसिले की शूटिंग

Tue, 03 Mar 2020 09:14 AM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
बंटी और बबली 2 - फोटो : मुंबई, अमर उजाला
विज्ञापन

यशराज फिल्म्स की इस साल गर्मियों में रिलीज होने जा रही फिल्म 'बंटी और बबली 2' की टीम अबू-धाबी में शूटिंग का शेड्यूल पूरा कर चुकी है। टीम ने अबूधाबी की दो लोकेशन यानी कि अबूधाबी घुड़सवारी क्लब और अमीरात पैलेस में 10 दिनों तक लगातार शूटिंग की। इस दौरान ठगी का एक लंबा सिलसिला यहां फिल्माया गया। शूटिंग के दौरान ही फिल्म के सितारों सैफ़ अली ख़ान, रानी मुखर्जी, सिद्धान्त चतुर्वेदी और शरवरी ने ये फोटो खींची। अमीरात पैलेस होटल की गिनती दुनिया के चंद सबसे महंगे और आलीशान होटलो में की जाती है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक फ़िल्म ‘बंटी और बबली 2’ में बेहद टैलेंटेड ठग के रूप में एक बिल्कुल नई और शानदार जोड़ी नज़र आएगी। इस फ़िल्म में नए बंटी के रूप में गली बॉय हंक सिद्धांत चतुर्वेदी नज़र आएंगे जिन्होंने बड़ी खूबसूरती से एमसी शेर की भूमिका निभाई थी। इस फ्रैंचाइजी के जरिए वाईआरएफ की ओर से एक नई हीरोइन को लॉन्च किया जा रहा है। शरवरी पर्दे पर बबली के रूप में नज़र आएंगी जिनकी तलाश वाईआरएफ ने दो साल पहले की थी और तब से उन्हें तैयार किया जाता रहा है। फिल्म में दोनों सीनियर बंटी और बबली के रोल सैफ और रानी दिखेंगे। दोनों इससे पहले 'हम तुम' और 'ता रा रम पम' जैसी बड़ी हिट फिल्में दे चुके हैं। 
विज्ञापन


सैफ से झगड़े पर अजय देवगन का बड़ा बयान, बोले- 'उसकी टांगे तोड़ दी वो अब चल भी नहीं पा रहा'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें