फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bun Tikki: जीनत अमान का कमबैक होगा शानदार, पाम स्प्रिंग्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी 'बन टिक्की'

Wed, 27 Nov 2024 08:59 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जीनत अमान की कमबैक फिल्म 'बन टिक्की' का वर्ल्ड प्रीमियर 36वें पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में होगा। इसमें अभय देओल और शबाना आजमी जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन
जीनत अमान-बन टिक्की - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभय देओल, शबाना आजमी और जीनत अमान जैसे सितारों से सजी आगामी फिल्म 'बन टिक्की' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 36वें पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 (5 जनवरी) में होगा। इसका निर्देशन फराज आरिफ अंसारी कर रहे हैं। फिल्म की कहानी शानू नाम के एक बच्चे और उसके सिंगल पैरेंट सिद्धांत के इर्द-गिर्द घूमती है। 

'बन टिक्की' का निर्माण

फिल्म को मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के स्टेज 5 प्रोडक्शन और मुकेश अंबानी के जियो स्टूडियोज द्वारा बैंकरोल किया जा रहा है। दोनों कंपनियों के अलावा, ज्योति देशपांडे, दिनेश मल्होत्रा और मारिजके डिसूजा ने भी फिल्म का सह-निर्माण किया है। 'बन टिक्की' के कलाकारों में नुसरत भरुचा और रोहन सिंह भी शामिल हैं। वहीं, जीनत अमान लंबे समय के बाद इस फिल्म के जरिए पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन

 

निर्माताओं ने जाहिर की खुशी 

'बन टिक्की' का वर्ल्ड प्रीमियर 5 जनवरी, 2025 को पाम स्प्रिंग्स फिल्म फेस्टिवल में होगा। कार्यक्रम का आयोजन अमेरिका के कैलिफोर्निया में होगा। निर्माताओं ने पोस्टर साझा कर इसकी जानकारी दी है। वहीं, निर्देशक फराज अहमद अंसारी ने 'बन टिक्की' को दुनिया के लिए अपना प्रेम पत्र बताया। इससे पहले अभय देओल ने एक इंटरव्यू में आगामी फिल्म 'बन टिक्की' के बारे में खुलकर बात की थी। 

अभय देओल ने की स्क्रिप्ट की तारीफ 

अभय देओल ने साझा किया था, 'बन टिक्की मेरी अब तक की सबसे पसंदीदा स्क्रिप्ट में से एक है, शीर्ष तीन स्क्रिप्ट में से एक जो मैंने अपने करियर में पढ़ी है। यह नंबर एक भी हो सकती है। मैं अहंकारपूर्वक कहता हूं कि किसी स्क्रिप्ट को जज करने में मैं दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में से एक हूं। ठीक है, मैं निश्चित रूप से शीर्ष पांच में हूं।' 

विज्ञापन


Jacqueline Fernandez: मनी लॉन्ड्रिंग मामले से मुक्त होंगी जैकलीन? ठग सुकेश से कनेक्शन पर वकील ने दी यह दलील

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें