फोर्ब्स मैगजीन ने इस साल के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टीवी एक्टर्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में दिल्ली के रहने वाले टीवी एक्टर का नाम चौथे नंबर पर हैं। टीवी एक्टर कुणाल नय्यर दुनिया के सभी टीवी एक्टर्स में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में चौथे नंबर पर हैं।
पिछले साल जून 2016 से लेकर जून 2017 तक कुणाल की कमाई 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। फोर्ब्स मैगजीन ने उन्हें दुनिया के सभी टीवी एक्टर्स में चौथे नंबर पर रखा है। कुणाल द बिग बैंग थ्योरी नाम के अमेरिकी कॉमेडी शो में राजेश कथूराप्पली का किरदार निभाते हैं।