साउथ सिनेमा की मशहूर कोरियोग्राफर बृन्दा अपने निर्देशन की पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। बृन्दा की डेब्यू फिल्म में दुलकर सलमान, काजल अग्रवाल और अदिति रॉय हैदरी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का नाम 'हे सिनामिका' रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि फिल्म का शीर्षक फिल्म 'ओके कनमनी' से प्रभावित है। इस फिल्म में भी दुलकर सलमान लीड किरदार में थे। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'हे सिनामिका' की शूटिंग आज से चेन्नई में शुरू हो चुकी है। बृन्दा पहले भी दुलकर के कुछ गीतों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं। दोनों की जोड़ी कुछ विज्ञापनों में भी साथ काम कर चुकी है। गौरतलब है कि बृन्दा से पहले प्रभु देवा, राजू सुंदरम और राघव लॉरेंस जैसे साउथ सिनेमा के कोरियोग्राफर भी बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।