फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंशुला कपूर ने शादी से पहले सियोल में मनाई अपनी बैचलरेट पार्टी, शेयर की जश्न की तस्वीरें

Fri, 03 Apr 2026 01:07 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anshula Kapoor Bachelorette Party: अंशुला कपूर जल्द ही इस साल शादी करने वाली हैं। लेकिन शादी से पहले अंशुला ने अपनी बैचलरेट पार्टी मनाई।
विज्ञापन
अंशुला कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपनी शादी से पहले सियोल में बैचलरेट पार्टी का जश्न मनाया। उन्होंने अपनी बैचलरेट पार्टी की कुछ मजेदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अंशुला की इस पोस्ट पर उनके भाई अर्जुन ने एक खास कमेंट किया है।

विज्ञापन

अंशुला का पोस्ट
अंशुला ने इंस्टाग्राम पर अपनी बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपने करीबी दोस्तों के साथ इस खुशी के मौके को कैमरे में कैद किया। इन दोस्तों को उन्होंने प्यार से 'Seoulsters for life' का टैग दिया है। इस पोस्ट में पार्टी का मजेदार माहौल दिख रहा है। इसमें बैचलरेट पार्टी की पुरानी रस्मों के साथ-साथ सियोल की रंगीन संस्कृति का भी मेल दिखाई दे रहा है।

अंशुला ने शेयर की तस्वीरें
अंशुला ने एक तस्वीर में 'Bride to Be' वाली सैश और एक प्यारा गुलाबी टियारा पहना हुआ है। वह बहुत खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने पार्टी की थीम के अनुसार सजे हुए माहौल में पोज दिए। इन तस्वीरों में टीम ब्राइड वाले प्रॉप्स से सजावट की गई है। एक तस्वीर में अंशुला के दोस्त ग्रुप फोटो खिंचवा रहे हैं। उनकी टी-शर्ट पर लिखा, 'जिंदगी भर के सियोल वाले दोस्त, इससे पहले कि वह किसी की पत्नी बन जाए'।

अर्जुन ने किया मजेदार कमेंट
इन तस्वीरों के साथ अंशुला ने लिखा, 'मेरे पुराने और करीबी दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी का मजा।' इस पोस्ट पर कई मशहूर हस्तियों और फैंस ने प्रतिक्रिया दी। उनके भाई और अभिनेता अर्जुन कपूर ने मजेदार कमेंट किया कर लिखा, 'गुलाबी जैकेट की वापसी।' एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस पोस्ट को लाइक किया है।
विज्ञापन

कब करेंगी अंशुला शादी
सियोल में हुई बैचलरेट पार्टी अंशुला कपूर की शादी की तैयारी का एक खास हिस्सा है। अंशुला अपने पार्टनर रोहन ठक्कर से शादी करने वाली हैं। पिछले कुछ हफ्तों से वह अपनी दुल्हन बनने की तैयारियों के बारे में खुलकर बता रही हैं, जैसे कपड़ों की फिटिंग और नए घर की सजावट। अंशुला इस साल दिसंबर में शादी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: अजय देवगन फिल्म्स ने जारी किया बड़ा बयान, 'तान्हाजी' फेम निर्देशक ओम राउत का किया जिक्र; दी बड़ी जानकारी...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें