रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, रणबीर कपूर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा, 'हमारे पास अपना खुद का मार्वल बनाने का मौका था, जिसे अयान पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। आपकी संस्कृति में बनी कोई भी फिल्म, कोई भी अच्छी सम्मोहक कहानी होगी तो बड़े दर्शकों से जुड़ेगी।' रणबीर ने आगे कहा, 'इस फिल्म को प्ले करने के लिए थोड़े लक की भी आवश्यकता है। जैसे आपको किस तरह के गाने मिलते हैं और आपको किस तरह का एक्सपोजर मिलता है। इस फिल्म के लिए हमारे पास डिज्नी है और इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है।