फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: ब्रह्मास्त्र की रिलीज से 10 दिन पहले अयान मुखर्जी ने शेयर किया नया वीडियो, बोले- हम घबराए हुए हैं

Tue, 30 Aug 2022 05:34 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र का पोस्टर, अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज के लिए तैयार है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हो रही है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए इसकी स्टार कास्ट से लेकर निर्देशक अयान मुखर्जी भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। अयान मुखर्जी ने फिल्म की रिलीज से महज 10 दिन पहले अब एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह इन दिनों काफी नर्वस फील कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
अयान मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर 'ब्रह्मास्त्र' का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रणबीर कपूर अग्नि की शक्ति के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में ये भी बताया गया है कि 'ब्रह्मास्त्र' को रिलीज होने में अब सिर्फ 10 दिन बचे हैं। इस वीडियो के साथ अयान मुखर्जी ने कैप्शन में लिखा, 'विश्वास नहीं हो रहा है कि ब्रह्मास्त्र रिलीज होने से पहले हमारे पास केवल 10 दिन हैं। इन सभी वर्षों में, ब्रह्मास्त्र मुख्य रूप से मेरा और मेरे आसपास की कोर टीम का रहा है।'
विज्ञापन

3 of 4
अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे अयान मुखर्जी ने लिखा, 'लेकिन 9 सितंबर से यह उन दर्शकों के लिए अधिक होगा जो इसे अनुभव करते हैं और उम्मीद करते हैं कि इसकी सराहना करेंगे! जब हम ब्रह्मास्त्र को पूरी तरह से इस दुनिया में जाने देने की तैयारी करते हैं, तो हम बहुत ही भावुक, घबराए हुए, रोमांचक, नॉन-स्टॉप काम महसूस कर रहे हैं।' 

विज्ञापन

4 of 4
अयान मुखर्जी, रणबीर, आलिया - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें इन दोनों कलाकारों के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी राय भी नजर आएंगे। पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही यह फिल्म तीन पार्ट में आएगी, जिसका पहला पार्ट रिलीज के लिए तैयार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें