इस पोस्टर को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, "ब्रह्मास्त्र को दुनिया के साथ साझा करने की हमारी यात्रा आखिरकार शुरू हो रही है! प्यार..प्रकाश ..आग ..कल आ रहा है ब्रह्मास्त्र का मोशन पोस्टर ..।"हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट ने घोषणा की थी कि फिल्म का मोशन पोस्टर 15 दिसंबर, 2021 को लॉन्च किया जाएगा। फिल्म के बारे जानकारी सामने आने के बाद से ही दर्शक और प्रशंसक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इससे पहले, अयान ने भी फिल्म से रणबीर कपूर की एक तस्वीर भी साझा की थी। इस तस्वीर में अभिनेता आग के बीच अपनी बांह फैलाएं नजर आ रहे हैं। फिल्म में ब्रह्मास्त्र में मौनी रॉय, डिंपल कपाड़िया और नागार्जुन अक्किनेनी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का लोगो लॉन्च प्रोग्राम साल 2019 में प्रयागराज में हुआ था। इसके बाद से ही प्रशंसकों को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म अगले साल 09 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।