फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia-Ranbir:आलिया-रणबीर को एयरपोर्ट पर किया गया स्पॉट, एक्ट्रेस ने कार्टून के प्रिंट वाली ड्रेस से खींचा ध्यान

Fri, 02 Sep 2022 01:33 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : insta
अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों ही अपनी आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वहीं आलिया भट्ट अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। प्रेगनेंसी फेज में वह सिंपल लेकिन स्टाइलिश आउटफिट्स में नजर आ रही हैं। फिलहाल आज उन्हें पति रणबीर कपूर संग एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिए। जानकारी के मुताबिक, दोनों हैदराबाद से वापस लौटे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंस्टेंट बॉलीवुड नाम के पेज से साझा की गई वीडियो में जहां रणबीर कपूर ब्लैक टी शर्ट और जींस में नजर आए तो वहीं आलिया को ढीली-ढाली ब्लैक कलर की ड्रेस में देखा जा सकता है, जिस पर कार्टून का प्रिंट बना हुआ नजर आ रहा है। वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। आलिया को अब तक प्रेग्नेंसी में भी ऊंची हील्स में ही देखा गया है, लेकिन इस बार वह ढीली ड्रेस के साथ ही आरामदायक स्लीपर में नजर आईं। 
विज्ञापन

3 of 4
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट अपनी प्रेग्नेंसी में भी लगातार काम में जुटी हुई हैं और पति रणबीर कपूर संग ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में बिजी हैं, जानकारी के मुताबिक दोनों फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट के बाद हैदराबाद से वापस लौटे हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- वह बिल्कुल एक गुड़िया जैसी लग रही हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- बहुत क्यूट, बेस्ट कपल। बाकी यूजर्स भी इसी तरह से अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी को टॉप सीक्रेट रखा गया था। इसके बाद जून में आलिया ने सोनोग्राफी करवाते हुए फोटो शेयर कर अपने प्रेग्ननेंट होने की गुड न्यूज फैंस के साथ साझा की थी। फिलहाल उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें