चर्चा के दौरान जब होस्ट ने पैन इंडिया ब्लॉकबस्टर में बॉलीवुड के संघर्ष के बारे में चुटकी ली, तो पृथ्वीराज बीच में बोले और कहा कि 'यह सिर्फ एक फेज है, जिसे एक बड़ी हिट' खत्म कर देगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एक समय था जब साउथ के लोग इस बात से हैरान थे कि बॉलीवुड की भारतीय और विदेशी बाजारों पर इतनी मजबूत पकड़ है। इस दौरान सुकुमारन ने शाहरुख को बॉलीवुड के तारणहार बताया। उन्होंने कहा, 'अभी बहुत समय नहीं हुआ है जब हमने टेबल सेट किया है और सोचा है, 'वे यह कैसे कर रहे हैं? हिंदी सिनेमा इसे कैसे क्रैक कर रहा है? वे इतने बड़े विदेशी बाजारों को खोलने में कैसे सक्षम हैं? और वह बहुत पहले की बात नहीं है। मैं मध्ययुगीन युग के बारे में बात नहीं कर रहा हूं। तो यह मेरा मानना है कि यह बस एक फेज है। एक बड़ी हिट होगी और शायद यह पठान है।'
Raj Kapoor: एक रुपये पगार पर पिता के स्टूडियो में झाड़ू लगाते थे राज कपूर, फिर यूं बने हिंदी सिनेमा के शोमैन
पृथ्वीराज सुकुमारन कुछ नई फिल्मों के बारे में भी जानते हैं, जो रिलीज होने वाली हैं और ऐसे में उन्हें विश्वास है कि फिल्म निर्माता क्या ला रहे हैं। उन्हें लगता है कि उनमें से कुछ वास्तव में रोमांचक हैं। पृथ्वीराज ने कहा, 'यह सिर्फ इतना सा है कि एक बड़ी हिट फिल्म के बाद एक और बड़ी हिट हो सकती है और ये पूरी कहानी बदल जाएगी।' वर्कफ्रंट की बात करें तो पृथ्वीराज प्रभास के साथ 'सालार' में नजर आएंगे। वह अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' में खलनायक के रूप में भी दिखाई देंगे।
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 2 का एकक्षत्र राज, पांचवें दिन ऐसा रहा 'सलाम वेंकी'-'विजयानंद' का हाल