फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laal Singh Chaddha: आमिर-करीना की पुरानी बातें नहीं भूल पा रहे नेटिजन्स, इंटरनेट पर फिर फूटा गुस्सा

Sat, 30 Jul 2022 07:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आमिर खान और करीना कपूर की आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' लगातार सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर यूजर्स की जो प्रतिक्रिया सामने आ रही है, उससे लग रहा है कि नेटिजन्स आमिर और करीना से खुश नहीं हैं। यही वजह है कि एक बार फिर इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड कर रहा है। 
विज्ञापन
आमिर खान-करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान और करीना कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म पिछले कुछ हफ्तों से लगातार सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर यूजर्स की जो प्रतिक्रिया सामने आ रही है, उससे लग रहा है कि नेटिजन्स आमिर खान और करीना कपूर खान से खुश नहीं हैं। यही वजह है कि एक बार फिर इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड कर रहा है। जी हां, सोशल मीडिया पर लोग आमिर और करीना कपूर के पुराने बयानों को लेकर गुस्साए हुए हैं। अब इस फिल्म पर उनका गुस्सा निकल रहा है। ट्विटर पर 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' ट्रेंड कर रहा है। यह दूसरी बार है, जब फिल्म का बायकॉय ट्रेंड में है, इससे पहले भी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर यह ट्रेंड हो चुका है।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि आगामी 11 अगस्त को यह फिल्म रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर और गाने लॉन्च हो चुके हैं, जिन्हें अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। मगर सोशल मीडिया पर यूजर्स आमिर और करीना से नाराज नजर आ रहे हैं। फिल्म का जब ट्रेलर रिलीज हुआ था तब 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' ट्रेंड कर रहा था। दोनों स्टार्स को इनके पुराने बयानों को लेकर निशाने पर लिया गया था। करीना कपूर के नेपोटिज्म को लेकर दिए गए बयान से लेकर आमिर खान के 'असहिष्णुता' के बयान तक पर यूजर्स खफा हैं। 

पुरानी बातें आईं याद
लोग हैशटैग 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' के साथ अलग-अलग तरह के पोस्टर्स साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने आमिर खान का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'आपकी पत्नी ने कहा था कि आप यहां भारत में सुरक्षित नहीं हैं, तो आप यहां फिल्म क्यों टेलीकास्ट कर रहे हैं?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'करीना ने कहा था, 'हमारी फिल्में मत देखो, हम किसी को फोर्स नहीं करते।' यूजर ने आगे लिखा, 'यह बात कभी मत भूलना।' इसके साथ ही नेटिजन्स आमिर के उस बयान पर भी गुस्साए हुए हैं, जिसमें एक्टर ने कहा था, 'शिवलिंग पर दूध चढ़ाना बेकार है, इस पैसे से गरीबों को खाना खिलाया जा सकता है।' 
 
 
विज्ञापन

मोना सिंह भी आएंगी नजर
कुछ यूजर्स तो यहां तक दावा कर रहे हैं कि 'लाल सिंह चड्ढा' फ्लॉप साबित होगी। बता दें कि आमिर खान और करीना कपूर के अलावा इस फिल्म में मोना सिंह और नागा चैतन्य ने भी अहम किरदार अदा किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें