फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी पड़ी पिंक की रफ्तार, जानिए तीन दिन में कितने कमाए

Mon, 19 Sep 2016 12:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की फिल्‍म पिंक शक्रवार को रिलीज हुई थी। दमदार स्क्रिप्ट होने के बावजूद ये फिल्म अभी‌ तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। हालांकि तापसी पन्नू स्टारर इस फिल्म को क्रिटिक्स की खूब तारीफें मिली हैं।
विज्ञापन


महिलाओं की रोजमर्रा की जिंदगी पर आधारित इस  फिल्म की कहानी लोगों के दिल को छू रही है। लेकिन इस बात पर संदेह है कि फिल्म इसे अपने फायदे के रूप में बदल पाएगी या नहीं। 

शुक्रवार को फिल्म ने धीमी शुरुआत की। उस दिन ‌सिनेमाघरों की करीब 25 फीसदी सीटें ही बुक हुई थीं और कमाई करीब 4.32 करोड़ थी। शनिवार को फिल्म ने पिक अप लेते हुए 7.65 करोड़ की कमाई की। उम्मीद है कि फिल्म माउथ पब्लिसिटी के माध्यम से अच्छी कमाई कर लेगी। फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 11.97 करोड़ हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीमी पड़ी पिंक की रफ्तार, अभी तक कमाए सिर्फ 12 करोड़

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श का मानना था कि शनिवार और रविवार को फिल्म के बिजनेस ग्राफ में उछाल आएगा। उन्होंने शनिवार को ट्वीट करके कहा था कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई का आंकड़ा 4-5 करोड़ से भी ऊपर जाने की संभावना है और ऐसा ही हुआ। 

फिल्म का प्रमोशन कर रहे अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब भी उनके घर की कोई महिला बाहर जाती है तो वह देर रात तक जागते रहते हैं जब तक कि वह घर वापस नहीं आ जाती।







 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें