फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जन नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' की कितनी हुई कमाई?

Sat, 25 Jul 2026 09:57 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्म 'जन नायकन' का जलवा है। हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' ने भी शुक्रवार को अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। जानिए 'धमाल 4' ने कितना कमाया है।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज को दो दिन हो चुके हैं। फिल्म ने दोनों ही दिन अच्छी कमाई की है। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' भी अच्छी कमाई कर रही है। इसके अलावा अजय देवगन की 'धमाल 4' के कलेक्शन में भी इजाफा हुआ है। जानिए बीते दिन किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
Trending Videos

जन नायकन - फोटो : इंस्टाग्राम
जन नायकन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय की फिल्म 'जन नायकन' ने शुक्रवार को 21.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन इसने 42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन 63.85 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म करीब सात महीने की देरी के बाद रिलीज हुई है। इसे विजय की आखिरी फिल्म कहा जा रहा है, क्योंकि अब वे राजनीति में आ गए हैं।

Salman Khan: सलमान ने दिया ट्रोलिंग का जवाब, जिम से फिट बॉडी की तस्वीर शेयर कर बोले 'जो डर गया वो मर गया'

द ओडिसी - फोटो : सोशल मीडिया
द ओडिसी
हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' को भी भारतीय दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है। क्रिस्टोफर नोलन की यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज हुई थी। शुक्रवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। गुरुवार को इसने 6.15 करोड़ रुपये कमाए थे। इसका कुल कलेक्शन 97.15 करोड़ रुपये हो चुका है। जल्द ही यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शतक जड़ देगी।
विज्ञापन

धमाल 4 मूवी रिव्यू - फोटो : साभार-@imdb
धमाल 4
अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और संजीदा शेख जैसे सितारों से सजी फिल्म 'धमाल 4' 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 15वें दिन इसने 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। गुरुवार को इसने 2.15 करोड़ रुपये कमाए थे। 'धमाल 4' का टोटल कलेक्शन 139.15 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें