फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और 500 करोड़ की कमाई तक पहुंच गई धूम 3

Tue, 07 Jan 2014 04:45 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
धूम 3 ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसे तोड़ना अब शायद हाल-फिलहाल संभव नहीं है। ये रिकॉर्ड बनाने वाली भारत की पहली फिल्म है।
विज्ञापन


धूम 3 भारत की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने भारत और विदेशी मार्केट में मिलाकर 500 करोड़ रूपए कमा लिए हैं।

रिलीज के 17वें दिन इस फिल्म ने भारत और ओवरसीज मार्केट को मिलाकर लगभग 502 करोड़ रूपए कमा लिए हैं।

भारत में यह फिल्म 270 करोड़ कमा चुकी है। इसकी बाकी की कमाई विदेशों से हुई है।

ओवरऑल कमाई में रिकॉर्ड बनाने के साथ इस फिल्म ने भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दो फिल्मों चेन्नई एक्सप्रेस और कृष 3 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

धूम 3, धूम सीरिज की तीसरी फिल्म है। इसके पहले धूम और धूम 2 भी हिट रहीं थीं।

धूम 3 के नाम एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने के साथ वीकेंड में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने का भी रिकॉर्ड है।

धूम 3 आमिर खान की सबसे बड़ी फिल्म भी बन गई है। इसके पहले उनकी सबसे बड़ी फिल्म 3 इडियट्स थी।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें