'धुरंधर' का कलेक्शन
आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म कल मंगलवार को थिएटर्स में 40 दिन पूरे कर चुकी है। अब भी यह दर्शकों को खूब आकर्षित कर रही है।
- 'धुरंधर' ने सोमवार को 39वें दिन 2.35 करोड़ रुपये कमाए थे।
- सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक कल मंगलवार को 40वें दिन कलेक्शन में बढ़त दर्ज हुई
- कल 'धुरंधर' ने 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया
- इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 810.50 करोड़ रुपये हो चुका है।
'द राजा साब' का कलेक्शन
प्रभास अभिनीत मेगा बजट फिल्म 'द राजा साब' 09 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में सजी। यह पैन इंडिया फिल्म है। मगर, कमाई के मामले में यह अपना करिश्मा दिखाती नहीं नजर आ रही है।
- फिल्म 'द राजा साब' ने सोमवार को चौथे दिन 6.6 करोड़ रुपये कमाए थे।
- कल मंगलवार को पांचवें दिन कमाई में और गिरावट देखी गई है।
- 'द राजा साब' का पांचवें दिन का कलेक्शन 4.85 करोड़ रुपये रहा।
- फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 119.45 करोड़ रुपये हो पाया है।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को करीब 400 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया गया है।
- बजट के मुताबिक 'द राजा साब' की कमाई कमजोर मानी जाएगी
'इक्कीस' का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'इक्कीस' ने नए साल के मौके पर यानी पहली जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। अपनी रिलीज से पहले खूब चर्चा में रहने वाली इस फिल्म ने कमाई के मामले में औसत प्रदर्शन किया है। इसका कलेक्शन लाखों में सिमट चुका है।
- फिल्म 'इक्कीस' ने सोमवार को 12वें दिन 40 लाख रुपये कमाए थे।
- कल मंगलवार को 13वें दिन भी इसका कलेक्शन 40 लाख रुपये ही रहा।
- इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 29.60 करोड़ रुपये ही हो पाया है।