सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की फिल्म 'राब्ता' ने अभी तक 18.96 करोड़ की कमाई अपने नाम कर ली है। वीकेंड के बाद चौथे दिन फिल्म ने फिल्म की कमाई काफी कम रही। सोमवार को फिल्म ने महज 2.53 करोड़ की कमाई अपने नाम की। वहीं रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 5.61 करोड़ की कमाई करते हुए धीमी शुरुआत की थी।
हालांकि फिल्ममेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म का कलेक्शन वीकेंड तक आते आते बढ़ जाएगा। दूसरे दिन फिल्म वे 5.11 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही तीसरे दिन फिल्म ने 5.21 करोड़ की कमाई हासिल की थी। सोमवार को 2.53 करोड़ की कमाते हुए फिल्म ने 18.96 करोड़ का कारोबार अभी तक अपने नाम कर लिया है। बता दें फिल्म को पूरे देशभर में 1200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया।
फिल्म को देखने के लिए बस 20 प्रतिशत ही लोग मौजूद थे। फिल्ममेकर्स को उम्मीद थी कि वीकेंड पर इस फिल्म का कलेक्शन बढ़ सकता है लेकिन ये औसत ही रहा। फिल्म को मिले रिव्यूज के अनुसार के कमाई काफी है क्योकि फिल्म को बेहद खराब रीव्यूज मिले थे।