ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 3' ने अपने पहले वीकेंड पर कमाई के मामले में एक रिकॉर्ड कायम किया है।
1 नवंबर को रिलीज हुई राकेश रोशन निर्देशित फिल्म 'कृष 3' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में 72 करोड़ 70 लाख रूपए कमाए हैं।
कमाई के मामले में यह रिकॉर्ड है। वीकेंड में कमाई का रिकॉर्ड देखें तो कृष 3 सिर्फ इसी साल रिलीज हुई फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस से पीछे है।
कृष 3 ने शुक्रवार को 25.5 करोड़ कमाए। रिलीज के दूसरे दिन शनिवार को फिल्म का कारोबार 23 करोड़ रु. का रहा. दीवाली के दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।
रविवार को फिल्म ने करीब 24 करोड़ रूपए कमाए हैं। सोमवार और मंगलवार को भी छुट्टी रहेगी। इसका असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ेगा।
उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म मंगलवार की शाम तक 100 करोड़ के आंकड़े को छू लेगी। फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत और विवेक ओबेरॉय ने मुख्य भूमिका निभाई है।