सेक्स कॉमेडी फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' कमाई के मामले में एक के बाद एक कई रिकॉर्ड तोड़ रही है।
इंद्र कुमार निर्देशित फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' सफलता की सीढ़ियों में लगातार चढ़ती जा रही है। इस फिल्म ने कमाई के मामले में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।
ग्रैंड मस्ती फिल्म ने अब तक 70 करोड़ रूपए कमा लिए हैं। इसके साथ ही यह फिल्म भारत में अब तक बनीं सभी सेक्स कॉमेडी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
इस फिल्म के पहले आमिर खान के बैनर की फिल्म 'देल्ही बेली' को सबसे बड़ी सेक्स कॉमेडी फिल्म माना जाता रहा है।
'ग्रैंड मस्ती' अब 'देल्ही बेली' के साथ क्या कूल हैं हम और क्या सुपर कूल हैं हम से भी आगे निकल गई है। यह दोनों फिल्में भी हिट रहीं थीं।
इस फिल्म में विवेक ओबरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदसानी की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म इन तीनों कलाकारों के लिए भी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।