ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ की फिल्म बैंग बैंग कमाती ही जा रही है। यह फिल्म अब 250 करोड़ के पार पहुंच गई है। इस फिल्म ने भारत और ओवरसीज मार्केट में मिलाकर यह कमाई की है।
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बैंग बैंग 193 करोड़ कमा चुकी है। यह 200 करोड़ के लैंडमार्क से बस चंद कदम ही पीछे है। ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म ने 57 करोड़ की कमाई कर ली है। इस तरह से यह फिल्म 250 करोड़ से ऊपर कमा चुकी है।
तमिल और तेलुगू में भी बनाया रिकॉर्ड
ऋतिक रोशन अभिनीत 'बैंग बैंग' के तमिल और तेलुगू संस्करण एक हिंदी फिल्म को डब कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फिल्म संस्करण बताए गए हैं।
फिल्म व्यापार विश्लेषक त्रिनाथ ने आईएएनएस को बताया, "तेलुगू संस्करण ने करीब 2.1 करो़ड रूपये कमाए हैं, जबकि तमिल संस्करण ने 97 लाख रूपये की कमाई की है। यह एक डब हिंदी फिल्म के लिए अब तक की सर्वश्रेष्ठ कमाई है।"
उन्होंने कहा, "लंबे त्योहारी सप्ताहांत ने फिल्म को जबर्दस्त शुरूआत करने में मदद की है। यहां तक कि ऋतिक की 'बैंग बैंग' ने उनकी 'क्रिश 3' को पीछे छो़ड दिया है, जिसके डब संस्करण बहुत सफल रहे थे।"
हैदर की कमाई भी जानिए
2 अक्टूबर को ही रिलीज हुई फिल्म हैदर हालांकि कमाई के मामले बैंग बैंग से काफी पीछे है लेकिन जिस तरह का फिल्म का नेचर है उस लिहाज से यह फिल्म पसंद की जा रही है।
विशाल भारद्वाज की यह फिल्म अब तक 40 करोड़ कमा चुकी है। चूंकि इस शुक्रवार कोई बड़ी फिल्म नहीं है इसलिए यह माना जा रहा है कि फिल्म इस सप्ताह भी ठीक-ठाक कारोबार कर लेगी।