अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने पहले दो दिन भले ही धीमी शुरुआत की हो लेकिन इसके बाद फिल्म ने जो रफ्तार पकड़ी है वो अब तक रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने पांच दिन में 83.45 करोड़ की कमाई कर ली है।
पहले दिन फिल्म ने महज 13.10 करोड़ की ही कमाई अपने नाम की थी और तब माना जा रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी। लेकिन इसके बावजूद फिल्म मेकर्स को उम्मीद थी कि वीकेंड पर फिल्म का प्रदर्शन जबरदस्त रहेगा और हुआ भी कुछ ऐसा ही।
पढ़ें- अक्षय के इस गिफ्ट को देख उड़ गए थे ट्विंकल के होश, शादी को लेकर दे दिया था ये जवाब
दूसरे दिन फिल्म में 17.10 करोड़ रुपए की कमाई की तो मेकर्स को थोड़ी उम्मीद बंधी। लेकिन तीसरे दिन तो फिल्म ने कमाल ही कर दिखाया इस दिन फिल्म ने सबसे ज्यादा 21.25 करोड़ की कमाई की। हालांकि सोमवार को फिल्म ने 12 करोड़ रुपए अपने नाम किए।
15 अगस्त यानि स्वतंत्रा दिवस पर फिल्म को जब एक और छुट्टी मिली तो मेकर्स की एक बार फिर ईद हो गई। रिलीज के पांचवे दिन फिल्म ने 20 करोड़ का कारोबार किया। अक्षय की ये इस साल आई दूसरी हिट फिल्म है। पिछले साल आई उनकी 'रुस्तम' और 'एयरलिफ्ट' भी हिट रही थी। जिस तरह से 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की कमाई जारी है उससे ये जल्द ही 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी।
#ToiletEkPremKatha Fri 13.10 cr, Sat 17.10 cr, Sun 21.25 cr, Mon 12 cr, Tue 20 cr. Total: ₹ 83.45 cr. India biz. FABULOUS... #TEPK
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 16, 2017