फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: 800 करोड़ की दहलीज पर 'जेलर 2', 'उड़ता तीर' ने उठाया वीकएंड का फायदा; जानें 'दृश्यम 3' की कमाई

Sun, 01 Nov 2026 09:03 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 'जेलर 2' और 'उड़ता तीर' और 'दृश्यम 3' ने वीकएंड का अच्छा फायदा उठाया है। 
  • तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। 
  • जानिए इस सभी फिल्मों ने आज रविवार को कितनी कमाई की है। 
विज्ञापन
1 of 3
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' और 'उड़ता तीर' अच्छी कमाई कर रही है। इसके अलावा जानिए 'दृश्यम 3' ने आज रविवार को वीकएंड के मौके पर कितना कलेक्शन किया है। 

600 करोड़ के करीब 'दृश्यम 3'
अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत की फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' को रिलीज हुए एक महीना पूरा हो गया है। इसके बावजूद फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है और अच्छी कमाई कर रही है।

आज रविवार को फिल्म ने 1.49 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ इसने टोटल 377.09 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड इसने 582.39 करोड़ कमा लिए हैं। फिल्म धीरे-धीरे 600 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
'उड़ता तीर' की वीकएंड पर बढ़ी कमाई
  • आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' ने वीकएंड का फायदा उठाया है।
  • शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली।
  • आज रविवार को रिलीज के 10वें दिन इसने 3.48 करोड़ की कमाई की है।
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 41.23 करोड़ हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
800 करोड़ की दहलीज पर 'जेलर 2' 
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' को रिलीज हुए 18 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है।

आज रविवार को इसने 8.45 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 453.20 करोड़ हो गया है। वहीं दुनियाभर में जेलर 2 ने 790.85 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्म 800 करोड़ के आंकड़े की दहलीज पर है। 
 
देर रात तक इन सभी फिल्मों की कमाई के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। 

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन: अब लोगों से ऐसे मिलेंगे बिग बी, बम की धमकी और फैन की घुसपैठ के बाद बढ़ाई सुरक्षा; जानें मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें