हैलो फ्रेंड्स! इस बार हम आपको बीते सप्ताह यानी 5 अक्तूबर को रिलीज हुई 'इंग्लिश विंगलिश' और 'किस्मत लव पैसा दिल्ली' फिल्मों की कलेक्शन के बारे में बताएंगे। ये तो आप जानते ही हैं 'इंग्लिश विंगलिश' से श्रीदेवी ने परदे पर वापसी की हैं वहीं 'किस्मत लव पैसा दिल्ली' में विवेक ओबरॉय और मल्लिका सहरावत पहली बार एक साथ परदे पर रोमांस करते दिखें। तो आइए जानें कैसा रहा इन दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
'इंग्लिश विंगलिश'हालांकि फिल्म को पहले दिन अच्छा रिस्पॉस नहीं मिला लेकिन समीकक्षों ने इस फिल्म की थीम और श्रीदेवी के अभिनय की जमकर तारीफ की। पहले दिन के बजाय इस फिल्म ने दूसरे दिन दुगुना बिजेनस किया। दिल्ली-यूपी को मिलाकर इस फिल्म को तकरीबन साठ स्क्रीन पर एक साथ रिलीज किया गया था, जिस हिसाब से फिल्म ने एवरेज बिजनेस किया। हालांकि 'ओह माइ गॉड', 'बर्फी' और 'हीरोइन' के साथ इस फिल्म ने पूरी तरह से टक्कर ली। जिसके हिसाब से इस फिल्म का वीकेंड कलेक्शन अच्छा रहा। 'इंग्लिश विंगलिश' ने 5 अक्तूबर को ही रिलीज हुई 'किस्मत लव पैसा दिल्ली' को बहुत पीछे छोड़ दिया।
शुक्रवार को इस फिल्म को सिनेमाघरों में 15 से 20 फीसदी ही दर्शक मिलें लेकिन शाम तक आते-आते पहले दिन यानी शुक्रवार को 'इंग्लिश विंगलिश' ने लगभग 2.5 करोड़ का डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। शनिवार को गौरी शिंदे की निर्देशित इस फिल्म ने शनिवार को दुगुना कलेक्शन लगभग 4.75 करोड़ का बिजनेस किया। हालांकि रविवार को इस फिल्म ने कलेक्शन के मामले में रफ्तार पकड़ी और रविवार का कलेक्शन 5.25 तक पहुंच गया।
फिलहाल देसी बॉक्स ऑफिस पर 'इंग्लिश विंगलिश' का कलेक्शन लगभग 13 करोड़ तक पहुंच गया है जो कि 'ओह माइ गॉड' के देसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से अधिक है। लेकिन देखना ये होगा कि इन फिल्मों के बीच क्या 'इंग्लिश विंगलिश' इस सप्ताह 20 करोड़ का कलेक्शन कर पाएगी।
'किस्मत लव पैसा दिल्ली'5 अक्तूबर को ही रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस ना सिर्फ फ्लॉप रही बल्कि आलाचकों में भी ये नापसंद की गई। इस फिल्म में दर्शकों को भी मल्लिका शेरावत और विवेक ओबरॉय की जोड़ी पसंद नहीं आई। इस फिल्म ने पहले दिन से लेकर वीकेंड तक बहुत ही खराब कलेक्शन किया। 'इंग्लिश विंगलिश' के आगे ये फिल्म बिल्कुल भी टिक नहीं पाई।
इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर जहां सिर्फ 1 करोड़ का ही बिजनेस किया वहीं दूसरे दिन भी इस फिल्म का कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा। इस फिल्म ने वीकेंड पर लगभग 3.10 करोड़ का ही बिजनेस किया। देखना ये होगा कि इस सप्ताह का इस फिल्म का कलेक्शन कितना हो पाता है।