फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज है साल की सबसे बड़ी टक्कर, किसका पलड़ा भारी?

Fri, 12 Aug 2016 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस इस साल की एक बड़ी टक्कर आज हो रही है। ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ आ रहे हैं। निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की मोहेंजो दारो और निर्देशक टीनू सुरेश देसाई की रुस्तम आमने-सामने हैं। बजट के लिहाज से मोहेंजो दारो बड़ी फिल्म है। उसकी टिकट खिड़की परीक्षा भी बड़ी होगी। रुस्तम का बजट खुद अक्षय कुमार उनकी फीस के बिना 26 करोड़ बता चुके हैं। उनके लिए पहले ही हफ्ते में लाभ में आ जाना कठिन बात नहीं होगी। अच्छा यह है कि शुक्रवार से अगले गुरुवार तक सात दिनों में करीब पांच दिन कमोबेश अवकाश के हैं। ऐसे में जो भी फिल्म अच्छी होगी, उसे फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


ट्रेड विश्लेषकों के अनुसार मैट्रो शहरों में अक्षय की फिल्म आगे रह सकती है क्योंकि इसकी कहानी स्टाइलिश है और इसके रैट्रो लुक ने दर्शकों को आकर्षित किया है। रुस्तम की कहानी मुंबई में स्थित है और फिल्म में देशभक्ति का तड़का भी है। 15 अगस्त नजदीक होने का लाभ इसे मिल सकता है। वहीं मोहेंजो दारो उत्तर और मध्य भारत का ध्यान खींच सकती है। फिल्म ईसा पूर्व 2016 की सभ्यता का ड्रामा है, जिसकी कहानी में अमीर हीरोइन गरीब हीरो का फार्मूला आजमाया गया है। उत्तर भारत के बारे में ज्यादातर ऐक्शन और रोमांस चलता है, इसलिए माना जा रहा है कि समीक्षाएं आने के बाद ही यहां के दर्शक दोनों फिल्मों को लेकर अपना कुछ मन बना सकते हैं।

जहां तक स्क्रीन्स की बात है तो मल्टीप्लेक्सों ने रुस्तम को ज्यादा शो दिए हैं जबकि मोहेंजो दारो को सिंगल स्क्रीन ज्यादा मिले हैं। कुल जमा मोहेंजो दारो के खाते में करीब 2500 और रुस्तम के हिस्से में 2000 स्क्रीन हैं। ट्रेड विशेषज्ञ मान रहे हैं कि दोनों फिल्मों के खाते में पहले दिन बराबर दर्शक गए तो उनकी ओपनिंग बराबर 14 से 15 करोड़ रुपये हो सकती है, परंतु मल्टीप्लेक्सों के टिकटों के लिहाज से अक्षय को बढ़त मिलने की उम्मीद है। शनिवार और रविवार फिल्मों के लिए महत्वपूर्ण होंगे। इसके बाद ही तय होगा कि बाजी किसके हाथ लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें