बॉस्को मार्टिस का पोस्ट
बॉस्को मार्टिस ने इंस्टाग्राम पर अपने साथ प्रियंका चोपड़ा की कई तस्वीरें और सेल्फी शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ बॉस्को ने कैप्शन में लिखा, '25 साल पूरे और यह सफर आगे भी जारी रहेगा। प्रियंका, आपकी एनर्जी कमाल की है। आपके साथ काम करना हमेशा बहुत मजेदार होता है।'
प्रियंका का दिलचस्प जवाब
इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा सफेद रंग की स्टाइलिश ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि बॉस्को ब्लैक कपड़ों और कैप में कूल नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने भी इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और दिलचस्प जवाब देते हुए लिखा, 'बॉस्को के साथ आने वाले कई और साल।'
बॉस्को मार्टिस का शानदार करियर
बॉस्को मार्टिस बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कोरियोग्राफरों में से एक हैं। उन्होंने सीजर गोंसाल्वेस के साथ मिलकर 'बॉस्को-सीजर' की मशहूर जोड़ी बनाई। इस जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ किया है, जिनमें 'डॉन', 'बजरंगी भाईजान', 'पठान', 'वॉर' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी फिल्में शामिल हैं।
प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने काम के सिलसिले में भारत और अमेरिका के बीच लगातार यात्रा कर रही हैं। वे मुंबई, हैदराबाद, न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स के बीच अपने काम और निजी जिंदगी को संभाल रही हैं। प्रियंका फिलहाल मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें: Suhana Khan: सुहाना खान के जन्मदिन पर अनन्या और शनाया कपूर ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें; लिखा बर्थडे नोट