सुनील ने दोहराया 'बॉर्डर' का डायलॉग।
सबसे खास पल तब आया जब 'बॉर्डर' के हीरो सुनील शेट्टी ने सरप्राइज एंट्री की। सुनील अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ आए। इस दौरान सुनील शेट्टी ने पुरानी फिल्म 'बॉर्डर' का मशहूर डायलॉग 'धरती मेरी मां' दोहराया। अहान उनके साथ खड़े थे और डायलॉग सुनकर ताली बजाते बेहद खुश लग रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे देखकर बहुत इमोशनल हो रहे हैं और सुनील की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
क्या खास रहा इवेंट में?
इस कार्यक्रम में फिल्म की टीम के साथ-साथ नौसेना के अधिकारी भी मौजूद थे। यह इवेंट बहुत भावुक और देशभक्ति से भरा था। गाने 'जाते हुए लम्हों' में सैनिकों के परिवारों के प्यार, बलिदान और हिम्मत की बात दिखाई गई है। यह गाना पहले अनु मलिक ने कंपोज किया था और जावेद अख्तर ने लिखा था। अब मिथून ने इसे नए अंदाज में दोबारा तैयार किया है। गाने को विशाल मिश्रा और रूप कुमार राठौड़ ने गाया है। इवेंट में दोनों ने लाइव परफॉर्मेंस भी दी। इससे पहले फिल्म का गाना 'घर कब आओगे' लोगों को बहुत पसंद आया था।
कब रिलीज होगी 'बॉर्डर 2'?
'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। इसे टी-सीरीज और जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स ने मिलकर बनाया है। 'बॉर्डर 2' में देशभक्ति, जंग और परिवार की भावनाओं की गहरी कहानी है। 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को गणतंत्र दिवस के पास रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ ने अहम भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड तलविंदर सिंह सिद्धू? नकाबपोश शख्स के बारे में सामने आई दिलचस्प बात