क्या बनेगी 'बॉर्डर 3'
निर्माता भूषण कुमार ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में पुष्टि की है कि 'बॉर्डर 3' को हरी झंडी मिल गई है। निर्देशन फिर से अनुराग सिंह ही करेंगे। उन्होंने कहा कि यह फ्रेंचाइजी बहुत बड़ी है और दर्शकों से इतना प्यार मिल रहा है, तो इसे आगे बढ़ाना तय है। हालांकि, अनुराग सिंह और टी-सीरीज पहले एक अलग नई फिल्म मिलकर बना रहे हैं, उसके बाद 'बॉर्डर 3' पर पूरा ध्यान देंगे। यह फिल्म भारतीय सेना की बहादुरी, देशभक्ति और बलिदान की कहानी को आगे बढ़ाएगी।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की
- पहले दिन- 30 करोड़ रुपये
- दूसरे दिन (शनिवार)- 36.5 करोड़ रुपये
- तीसरे दिन (रविवार): 54.5 करोड़ रुपये
- चौथे दिन (सोमवार)- लगभग 53.03 करोड़ रुपये (और बढ़ रहा था)
कुल मिलाकर अब तक भारत में 'बॉर्डर 2' ने 174.03 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
यह भी पढ़ें: विजय देवरकोंडा की VD14 का टाइटल रिवील, ‘रणबाली’ में साथ नजर आएंगी रश्मिका मंदाना; जानें कब होगी रिलीज