फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी 2026 से अगली फिल्म शुरू करेंगे सनी देओल, फरहान अख्तर करेंगे प्रोड्यूस; जानिए बाकी डिटेल्स

Sun, 25 Jan 2026 05:57 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunny Deol's Next Movie: 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। 'बॉर्डर 2' की रिलीज के बाद अब सनी देओल इस साल फरवरी में अपनी नई एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। जानिए पूरी डिटेल।
विज्ञापन
सनी देओल की अगली फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'बॉर्डर 2' जनवरी 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले ही दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 30 करोड़ रुपये कमाए। इससे साफ पता चलता है कि दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आ रही है। अब खबर है कि सनी देओल जल्द ही अपनी अगली बड़ी फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। यह फिल्म फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ बनेगी। यह सनी देओल का इस प्रोडक्शन हाउस के साथ पहला काम होगा।

विज्ञापन

सनी देओल की अगली फिल्म
एएनआई के अनुसार, सनी देओल और ज्योतिका ने एक नई फिल्म में साथ काम करने वाले है। इस फिल्म का अस्थायी नाम 'एंटनी' है। इस फिल्म को बालाजी गणेश निर्देशित कर रहे हैं। इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और ए.आर. मुरुगादॉस प्रोड्यूस कर रहे हैं। रविवार को फिल्म की टीम ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें सनी देओल, ज्योतिका, बालाजी गणेश और रितेश सिधवानी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। बालाजी के हाथ में क्लैपबोर्ड है, जिस पर फिल्म का नाम 'एंटनी' लिखा है। फिल्म की शूटिंग फरवरी 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।

'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'बॉर्डर 2' 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं पर बनी है। यह दिखाती है कि सेना, नौसेना और वायु सेना मिलकर कैसे लड़ती हैं। सनी देओल फिर से वर्दी में छा गए। फिल्म को अनुराग सिंह ने निर्देशित किया है। इसमें अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन-
  • पहले दिन - 30 करोड़ रुपये
  • दूसरे दिन - 36.5 करोड़ रुपये
  • तीसरे दिन - 28.93 करोड़ रुपये (जो अभी और बढ़ेगी)
  • कुल कलेक्शन- 95.43 करोड़ रुपये
विज्ञापन

कब रिलीज होगी नितेश तिवारी की 'रामायण'?
सनी देओल 'रामायण पार्ट 1' में हनुमान की भूमिका निभाएंगे। फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट करेंगे और नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस करेंगे। यह फिल्म दिवाली 2026 पर रिलीज होगी। 'रामायण' का दूसरा भाग दिवाली 2027 पर आ सकता है। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं हैं-
  • रणबीर कपूर - भगवान राम
  • साई पल्लवी - माता सीता
  • रवि दुबे - लक्ष्मण
  • यश (कन्नड़ एक्टर) - रावण
  • सनी देओल - (हनुमान)
यह भी पढ़ें: जैकी श्रॉफ ने अपने गुरु सुभाष घई को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा- 'सिनेमा के 50 साल...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें