चार घंटों में कितने व्यूज मिले?
यूट्यूब पर गाना 'घर कब आओगे' नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने ने एक ही घंटे में 1 मिलियन व्यूज पार कर लिए थे। वहीं अब चार घंटों के अंदर इस गाने को यूट्यूब पर 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
गाने को लेकर नेटिजन्स की राय
एक यूजर ने लिखा, 'घर कब आओगे- वही एहसास, वही जज्बात', दूसरे यूजर ने लिखा, 'सोनू निगम का टक्कर का कोई नहीं है', एक यूजर ने लिखा, 'गाने में सनी पाजी की मौजूदगी से सचमुच रोंगटे खड़े हो गए,' एक यूजर ने लिखा, 'अरिजीत की आवाज सुकून है और सोनू निगम की आवाज फॉरएवर।'
'बॉर्डर 2' के बारे में
फिल्म 'बॉर्डर 2' 1997 की हिट फिल्म 'बॉर्डर' की अगली कड़ी है, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित एक बड़ी हिंदी वॉर ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें: अहान शेट्टी ने 'बॉर्डर 2' के सेट से शेयर की पिता सुनील के साथ तस्वीर, सेलेब्स ने दी दिलचस्प प्रतिक्रिया