बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
शुरुआती चार दिनों का कलेक्शन कितना रहा था
फिल्म 'धुरंधर' ने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला था। इसके बाद लगातार तीन दिन इसे छुट्टी का लाभ मिला। फिल्म ने शनिवार को दूसरे दिन 36.5 करोड़ रुपये और रविवार को 54.5 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद पहले सोमवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी का लाभ लेते हुए इसने 59 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
दूसरे मंडे टेस्ट में कैसा रहा कलेक्शन?
फिल्म 'बॉर्डर 2' का पहले सप्ताह का टोटल बॉक्स ऑफिस 224.25 करोड़ रुपये रहा। कल 10वें दिन रविवार को 'बॉर्डर 2' ने 22.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। आज से वीकएंड की शुरुआत होने के चलते इसकी कमाई में गिरावट आई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'बॉर्डर 2' ने सोमवार को 11वें दिन 3.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
| दिन |
कलेक्शन |
| पहला |
30 करोड़ रुपये |
| दूसरा |
36.5 करोड़ रुपये |
| तीसरा |
54.5 करोड़ रुपये |
| चौथा |
59 करोड़ रुपये |
| पांचवां |
20 करोड़ रुपये |
| छठा |
13 करोड़ रुपये |
| सातवां |
11.25 करोड़ रुपये |
| आठवां |
10.75 करोड़ रुपये |
| नौवां |
17.75 करोड़ रुपये |
| 10वां |
22.5 करोड़ रुपये |
| 11वां |
3.02 करोड़ रुपये (शुरुआती आंकड़े) |
300 करोड़ क्लब में एंट्री अगला लक्ष्य
फिल्म अपनी रिलीज के दूसरे सप्ताह में है। वीकएंड की शुरुआत के बाद फिल्म के कारोबार पर असर पड़ता है। उसके बावजूद 'बॉर्डर 2' करोड़ों में कलेक्शन जुटाने में कामयाब हुई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 278.27 करोड़ रुपये हो चुका है। इसका अगला लक्ष्य 300 करोड़ क्लब में एंट्री लेना है।
'मर्दानी 3' नहीं रोक पाई 'बॉर्डर 2' का रास्ता
फिल्म 'बॉर्डर 2' के सामने 30 जनवरी 2026 को रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म 'मर्दानी 3' रिलीज हुई। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी लोकप्रिय फ्रेंजाईजी की यह तीसरी कड़ी, 'बॉर्डर 2' के कारोबार को प्रभावित नहीं कर पाई है। आज चौथे दिन 'मर्दानी 3' ने 1.24 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 18.74 करोड़ रुपये हो चुका है।