फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बॉर्डर 2' की रिलीज से पहले निर्देशक अनुराग सिंह ने शेयर किया इमोशनल नोट, लिखा- 'हर वर्दी के पीछे देश की...'

Thu, 15 Jan 2026 03:17 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Border 2 Director Anurag Singh Post: 'बॉर्डर 2' के निर्देशक अनुराग सिंह ने आज फिल्म की रिलीज से पहले एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। साथ ही अनुराग ने फैंस के लिए खास फिल्म की एक खास तस्वीर भी शेयर की है।
विज्ञापन
'बॉर्डर 2' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बॉर्डर 2' के निर्देशक अनुराग सिंह ने आज फिल्म की रिलीज से पहले सोशल मीडिया हैंडल पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए अनुराग ने भारत देश के प्रति सैनिकों की सेवा और साहस की कहानी बताई है।

विज्ञापन

अनुराग सिंह का पोस्ट
अनुराग सिंह ने इंस्टाग्राम पर 'बॉर्डर 2' से एक खास तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर में दो सैनिक तिरंगे को निहारते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ अनुराग ने कैप्शन में सैनिकों के साहस और देश के प्रति उनकी सेवा को लेकर लिखा, 'हर वर्दी के पीछे देश की सेवा, साहस और स्वार्थ से कहीं ऊपर देश के फैसलों की कहानी छिपी होती है।' आगे अनुराग ने लिखा, 'यह दिन उस महत्व को याद करने और सम्मान देने का दिन है।'

 

'बॉर्डर 2' रिलीज
'बॉर्डर 2' 1997 की फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की कहानी पर आधारित एक एपिक वॉर फिल्म है। इस फिल्म के सह-लेखक और निर्देशक अनुराग सिंह हैं। फिल्म 'बॉर्डर 2', 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, और अहान शेट्टी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म भारतीय सेना के शौर्य और देशभक्ति को दर्शाती है। 

यह भी पढ़ें: BMC Polls: भूमि पेडनेकर से लेकर तमन्ना तक इन सेलेब्स ने दिया वोट, जनता से भी की मतदान करने की अपील

 
विज्ञापन

अनुराग सिंह की फिल्में
अनुराग सिंह को देशभक्ति और भावनात्मक कहानियों को परदे पर उतारने के लिए जाना जाता है। 'बॉर्डर 2' के निर्देशक अनुराग सिंह ने 'केसरी' और 'जुग जुग जियो' जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन किया है। इसके अलावा अनुराग ने पंजाबी सिनेमा में 'पंजाब 1984' और 'जट्ट एंड जूलियट' सीरीज जैसी हिट फिल्में दी हैं।

यह भी पढ़ें: Rajinikanth: पोंगल पर रजनीकांत का तोहफा! घर के बाहर निकलकर फैंस का किया अभिवादन, सामने आया वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें