कब शुरू हुई 'बॉर्डर 2' की एडवांस बुकिंग?
फिल्म 'बॉर्डर 2' की एडवांस बुकिंग सोमवार से शुरू हुई। सिर्फ 24 घंटे में ही फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। Sacnilk के अनुसार, पहले दिन की बुकिंग में फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। देशभर में 11,000 से ज्यादा शो में 73,000 टिकट बिक चुके हैं। BookMyShow पर हर घंटे 2,000 टिकट बिक रहे हैं और यह रफ्तार बढ़ती जा रही है।