फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल हुए श्रीदेवी के पति

Thu, 15 May 2014 01:18 PM IST
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्री श्रीदेवी के पति और निर्माता बोनी कपूर सड़क दुर्घटना का शिकार हुए हैं। यह घटना बुधवार रात की है।
विज्ञापन


फिल्म निर्माता बोनी कपूर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। यह घटना जब हुई जब वह खुद के बैनर में बनने वाली फिल्म 'तेवर' की शूटिंग के लिए जा रहे थे।

हालांकि उनकी चोट गंभीर नहीं है। उनके मैनेजर का कहना है कि कपूर को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन वह ठीक हैं। श्रीदेवी कपूर के मैनेजर पंकज खरबंदा ने बताया कि बोनी वाही के लिए जा रहे थे, जहां उनकी फिल्म 'तेवर' की शूटिंग चल रही है।
विज्ञापन


कार उनका ड्राइवर चला रहा था और अचानक कार की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हालांकि, बोनी को कमर में हल्की चोटें आई हैं, लेकिन वह बिल्कुल ठीक हैं। कार के ड्राइवर को भी चोट आई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें