फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माता बोनी कपूर ने 'मॉम 2' पर दी बड़ी अपडेट, इस जगह होगी शूटिंग; करिश्मा तन्ना को लेकर भी बोले

Sun, 24 May 2026 12:33 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mom 2 Update: फिल्म 'मॉम' की कामयाबी के बाद दर्शक इसके दूसरे हिस्से को लेकर उत्सुक हैं। ऐसे में बोनी कपूर ने अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट दी है।
विज्ञापन
बोनी कपूर, मां - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने फिल्म 'मॉम 2' को लेकर बड़ी अपडेट दी है। श्रीदेवी की अदाकारी वाली फिल्म 'मॉम' (2017) बॉक्स ऑफिस काफी हिट रही थी। अब दर्शक इसके दूसरे हिस्से को लेकर उत्सुक हैं। ऐसे में 'मॉम 2' पर बोनी कपूर की कही गई बात चर्चा में आ गई है।
विज्ञापन


बोनी कपूर ने दी 'मॉम 2' पर अपडेट
दरअसल बोनी कपूर हाल ही में दिल्ली में एक बुक लॉन्च इवेंट में पहुंचे। यहां उन्होंने एएनआई से अपनी आगामी फिल्म 'मॉम 2' के बारे में भी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा यह फिल्म 2017 की 'मॉम' का सीक्वल है, जिसमें दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

बोनी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @boney.kapoor
फिल्म पर शुरू हो चुका काम
बोनी कपूर के अनुसार, फिल्म का निर्माण कार्य पहले ही शुरू हो चुका है। इसे एक खास जगह मिली है। यह ग्रेटर नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित की जा रही नई इंटरनेशनल फिल्म सिटी में शूट होने वाला पहला प्रोजेक्ट है।

करिश्मा तन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा तन्ना होंगी फिल्म का हिस्सा
नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए बोनी कपूर ने कहा, 'यहां 'मॉम 2' की शूटिंग चल रही है। इसके डायरेक्टर गिरीश कोहली हैं, जिन्होंने 'मॉम 1' की कहानी लिखी थी। इसके प्रोड्यूसर मैं और मेरे पार्टनर अक्षय पुरी हैं। एक्शन डायरेक्टर साउथ के विजयन हैं। वे सबसे काबिल एक्शन डायरेक्टर्स में से एक हैं। हमारी टीम में अलग-अलग जगहों से टेक्नीशियन शामिल हैं। हमारे साथ बंगाल के एक्टर जीशू हैं। साथ ही, टीवी और फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी इस फिल्म में एक बहुत ही अहम किरदार निभा रही हैं।'

कौन हैं रैपर सैंटी शर्मा? 'कॉकरोच जनता पार्टी' को लेकर दिया तीखा बयान; यूजर्स को दी ये सला

विज्ञापन

मॉम - फोटो : सोशल मीडिया
'मॉम' के बारे में
साल 2027 में रिलीज हुई फिल्म 'मॉम' में श्रीदेवी, सजल अली, अक्षय खन्ना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अदनान सिद्दीकी थे। 30 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 175.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके निर्देशक रवि उदयवार थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें