बोनी का पोस्ट
आज बोनी कपूर ने श्रीदेवी और अपनी एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन दोनों की यह तस्वीर तिरुपति मंदिर की है। इस तस्वीर में श्रीदेवी गुलाबी साड़ी में और बोनी धोती में नजर आ रहे हैं। दोनों मंदिर की सीढ़ियों पर एक खास पल में साथ बैठे हैं। इस शानदार पुरानी तस्वीर के साथ बोनी ने कैप्शन में लिखा 'तिरुपति बालाजी की हमारी कई यात्राओं में से एक।'