फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की पुण्यतिथि से पहले बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी ने की पूजा, चेन्नई स्थित घर पर किया गया याद

Wed, 24 Feb 2021 02:22 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sridevi

24 फरवरी 2018 में दुनिया से अलविदा कह गईं बॉलीवुड की मशहूर अदाकार श्रीदेवी की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर अभिनेत्री को एक बार फिर से याद किया जा रहा है। श्रीदेवी की अचानक मौत के बाद से उनकी बेटियों को गहरा आघात पहुंता था। साथ ही पति बोनी कपूर भी अकेले रह गए थे। बड़ी बेटी जान्हवी कपूर ने अपनी मां के जाने के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट लिखकर अपना दर्द साझा किया था। उनकी पुण्यतिथि से पहले बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर ने उनके लिए एक पूजा की।

विज्ञापन

2 of 5
sridevi
श्रीदेवी दक्षिण भारत से ताल्लुक रखती थींं। इसलिए उनका एक घर चेन्नई में भी है। ये पूजा चेन्नई में ही की गई। 2018 में श्रीदेवी के गुजरने के बाद से हर साल उनका परिवार चेन्नई के मैलापुर स्थित दिवंगत अभिनेत्री के घर पहुंचता है। यहां उनकी याद में पूजा पाठ का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
Sridevi
बता दें कि श्रीदेवी की मृत्यु 24 फरवरी 2018 में हो गई थी। दुबई के होटल रूम में वे मृत पाई गई थीं। उस वक्त पति बोनी कपूर भी कमरे में मौजूद थे। उन्होंने बताया था कि श्रीदेवी और वो डिनर पर जाने वाले थे। इसके लिए अभिनेत्री फ्रेश होने गई थीं। जब काफी समय तक वो बाहर नहीं आईं तो बोनी कपूर ने उन्हें बाथटब में गिरे हुए पाया।

4 of 5
sridevi
घटना के बाद पुलिस को बुलाया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया था कि अभिनेत्री की मौत दम घुटने से हुई है। पानी में डूबकर दम घुटने से उनकी मौत हो गई थी। हालांकि इसके बाद कई तरह के सवाल उनके पति पर भी उठे थे। बाद में स्वीकृति मिलने पर किसी तरह श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sridevi
इस खबर को सुनकर हर कोई सन्न रह गया। यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा था कि श्रीदेवी इस तरह अचानक दुनिया से चली जाएंगी। वे दुबई अपने किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गई थीं। एक दिन पहले ही उनकी डांस करते हुए तस्वीरें सामने आई थीं। लेकिन तब किसी को इसका अंदाजा नहीं था कि ये तस्वीरें उनके आखिरी पलों की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें