फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के दौरान अर्जन बाजवा के साथ हुआ बड़ा हादसा, धमाके के बाद यूं लगा कि...

Sat, 07 Mar 2020 11:23 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Arjan Bajwa - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन

ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 की वेब सीरीज 'स्टेट ऑफ सीज : 26/11' में अर्जन बाजवा को काम करना महंगा पड़ सकता था। सीरीज की शूटिंग के दौरान दो बम अर्जन के कान के पास फट गए, जिससे उन्हें पूरे दिन के लिए सुनाई देना बंद हो गया था। एक समय ऐसा लग रहा था जैसे अर्जन बाजवा बहरे हो गए हैं। अर्जन ने इस सीरीज में कर्नल सुनील श्योराण का किरदार निभाया है।

विज्ञापन


इस सीरीज को 26 नवंबर 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले में एनएसजी की जबावी कार्रवाई को केंद्र में रखकर बनाया गया है। इस आतंकी हमले में देसी और विदेशी पर्यटकों समेत सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी, और भारी मात्रा में जान और माल की हानि हुई थी। इस हमले में सजीवता लाने के लिए निर्माताओं ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है। सीरीज की कहानी और दृश्यों में प्रमाणिकता लाने के लिए इसके निर्माताओं ने दृश्यों में वीएफएक्स और स्पेशल एफेक्ट्स की बजाय असली विस्फोटकों और हथियारों का इस्तेमाल किया है। 

शूटिंग के दौरान का अपना अनुभव साझा करते हुए अर्जन कहते हैं, 'उस वक्त हम फायरिंग का सीन फिल्मा रहे थे। उसी समय मेरे कान के ठीक बगल में दो धमाके हुए। उसके बाद मुझे आधे दिन तक के लिए सुनाई देना बंद हो गया। शुक्र है भगवान का कि बाद में सब कुछ ठीक हो गया था। लेकिन उस वक्त मुझे लगा था, कि मैंने अपना कान खो दिया है।' 
विज्ञापन


बता दें कि यह वेब सीरीज संदीप उन्नीथन की लिखी किताब 'ब्लैक टोर्नेडो : द थ्री सीज ऑफ मुंबई 26/11 की कहानी पर आधारित है। वेब सीरीज को अमेरिकन निर्देशक मैथ्यू ल्यूटवायलर ने निर्देशित किया है। सीरीज में अर्जन बाजवा, अर्जुन बिजलानी, विवेक दहिया, मुकुल देव, तारा अलीशा बेरी आदि कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन


टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' को मिले निगेटिव रिव्यू पर आया मां का बयान, बोलीं- बहुत खुश हूं

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें