फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'CID' के गाने से सजेगी 'बॉम्बे वेलवेट'

Sun, 29 Mar 2015 08:50 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते जमाने के बुंबई पर पर बनी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में बार सिंगर की भूमिका निभा रही अनुष्का शर्मा उर्फ रोजी आपको 1956 की फिल्म 'CID' का गाना 'जाता कहां है दीवाने' गाती हुई नजर आएंगी।
विज्ञापन


अनुष्का यह गाना बॉम्बे वेलवेट में रणबीर कपूर यानी जॉनी बलराज के लिए गाती नजर आएंगी।

60 के दशक बॉम्बे पर आधारित फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' के प्रोड्यूसर ने उस गाने के राइट्स ले ली है। देव आनंद की फिल्म 'CID' के गीत को मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर गीता दत्त ने गाया था।

अब भी आवाज तो गीता दत्त की ही रहेगी लेकिन गाना फिल्माया गया है अनुष्का शर्मा पर।

फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में अनुष्का के साथ रणबीर कपूर, करण जौहर, विवान शाह भी अहम रोल में दिखेंगे। डायरेक्टर अनुराग कश्यप की ये आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म है। यह फिल्म 15 मई को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें