फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

Tue, 29 Sep 2020 07:07 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भाई शौविक के साथ रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

सुशांत केस में सामने आए ड्रग्स एंगल में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की जमानत अर्जी पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई की गई। 22 दिनों से जेल में बंद रिया अब तक कई बार बेल याचिका दाखिल कर चुकी हैं लेकिन अभी तक हर बार रिया की याचिका को खारिज कर दिया गया था। वहीं फिलहाल रिया की जमानत पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस से निकले ड्रग्स एंगल में अभी तक 20 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। वहीं एनसीबी की पूछताछ में शौविक ने बताया था कि रिया चक्रवर्ती  के कहने पर उन्होंने सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदे थे। वहीं सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत ने भी ड्रग्स केस में रिया को ही आरोपी बताया था।

गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती ही इस केस की मुख्य आरोपी हैं। एनसीबी से पहले ईडी ने भी रिया से पूछताछ की थी। याद दिला दें कि ये पूरा केस सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ा है। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में मिला था। उसके बाद से ही इस केस की छानबीन जारी है। मुंबई पुलिस के बााद ये केस बिहार पुलिस और फिर सीबीआई के पास पहुंचा था।
विज्ञापन


वहीं सीबीआई जांच में ही पैसों के लेनदेन और ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद ईडी और एनसीबी की भी केस में एंट्री हो गई। जिसके बाद एनसीबी ने बॉलीवुड के कई और सितारों से पूछताछ भी की। हाल ही में सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह से भी पूछताछ गई गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें