शिल्पा ने अपनी याचिका में कही ये बात
नवंबर 2025 में शिल्पा शेट्टी ने अपने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। उनकी वकील सना रईस खान ने कहा था कि शिल्पा शेट्टी के नाम, छवि और पहचान का दुरुपयोग इस हद तक पहुंच गया है कि कानूनी हस्तक्षेप अनिवार्य हो गया है।
उनका व्यक्तित्व दशकों की विश्वसनीयता, अनुशासन और जनविश्वास का परिणाम है। किसी भी मंच को उनकी पहचान का दुरुपयोग गुप्त व्यावसायिक लाभ के लिए करने का अधिकार नहीं है। बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर हमारी याचिका सेलिब्रिटी अधिकारों के अंधाधुंध दुरुपयोग के प्रति शून्य सहनशीलता का संकेत देती है।
ये सेलेब्स भी कर चुके हैं अदालत का रुख
इससे पहले निर्देशक-निर्माता करण जौहर और ऐश्वर्या राय व अभिषेक बच्चन के साथ-साथ अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और ऋतिक रोशन समेत कई अन्य लोगों ने भी अतीत में अपने व्यक्तिगत अधिकारों की रक्षा के लिए अदालत का रुख किया है।